रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, कोर्ट के भीतर गैंगस्टर गोगी की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, कोर्ट के भीतर गैंगस्टर गोगी की हत्या

-वकील की ड्रेस में आये थे हमलावर, पुलिस ने दोनों को किया ढेर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी। बदमाशों ने कोर्ट रूम नंबर 207 के अंदर जब फायरिंग की तब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर दोनों बदमाशों को मार गिराया। इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आये। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि हमलावर वकीलों की वेश में आए थे. लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से शांत हैं।


                     दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र मान (गोगी) को पेशी के लिए लाया गया था। तभी दो बदमाशों ने फायरिंग की।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया। एक हमलावर पर 50 हजार का इनाम था।
                     बता दें कि वकील की ड्रेस में मारे गए टिल्लू गैंग के सदस्यों का नाम मोरिस और राहुल था। राहुल के खिलाफ बागपत(यूपी) में हत्या का केस दर्ज है। राहुल बागपत के योविन हत्याकांड में वांटेड था जबकि मोरिस बहादुरगढ़ के गूलर प्रधान हत्याकांड में वांटेड था। वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर  इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
                     पुलिस सूत्रों का कहना है कि आज रोहिणी कोर्ट रूम 207 में टिल्लू गैंग के सुनील मान और गोगी गैंग के जितेंद्र गोगी की पेशी थी। दोनों मुकदमा नंबर 295/10 दफा 302 व 34 पुलिस स्टेशन अलीपुर में आरोपी थे। टिल्लू गैंग ने पहले से ही गोगी की हत्या की पूरी फील्डिंग कर दी थी। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना पर वकील ललित कुमार ने कहा कि हमलावर ने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे। उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं. जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत हो गई।
                    बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में गोगी का करीबी कुलदीप फज्जा पुलिस कस्टडी से जीटीबी अस्पताल से भाग गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ में फज्जा को मार गिराया था। उल्लेखनीय है कि मारे गए जितेंद्र गोगी और अलीपुर के ताजपुरिया निवासी सुनील उर्फ टिल्लू के बीच करीब एक दशक से गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में अब तक 20 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस हत्या के पीछे सुनील उर्फ टिल्लू शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी जानकारी जुटाने के लिए अभी पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox