हथियार दिखाकर मर्सिडीज गाड़ी छीनने की वारदात के दो आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हथियार दिखाकर मर्सिडीज गाड़ी छीनने की वारदात के दो आरोपी काबू

-पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को लिया गया 02 दिन के पुलिस रिमांड पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सिद्धार्थ राव/- हथियारों के बल पर मर्सिडीज गाड़ी छीनने के एक मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
                          गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुये थाना सेक्टर 06 बहादुरगढ़ की एक टीम ने वांछित दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ शहर के एरिया से गिरफ्तार किया गया। विशेष रूप से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ के सम्बन्ध में एसपी श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया गया।
                      मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सैक्टर छह बहादुरगढ निरीक्षक नरसिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2021 की शाम को थाना के अंतर्गत पीडीएम रोड बहादुरगढ़ से आरोपियों ने हथियारों के बल पर एक मर्सिडीज गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आकाश निवासी सेक्टर 9 ए बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि 26 अगस्त 2021 की शाम को वह पीडीएम रोड बहादुरगढ़ पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर गया था। जहां उसे सौरव निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ व शिव उर्फ सनी निवासी बराही मिले। जहां उसे सौरव ने कहा आज उसके पास गाड़ी नहीं है। गांव टांडाहेड़ी से पैसे लाने की बात कहते हुए उसे चलने को कहा। वे दोनों से मातन गांव की तरफ ले गए। जब वे गांव मातन में खरहर मोड़ पर पहुंचे तो दोनों ने अपनी पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। गाड़ी को रुकवा कर उसे कंडक्टर सीट पर बैठा दिया। सौरव गाड़ी की चालक सीट पर बैठ गया। तभी मौका पाकर वह गाड़ी से कूद गया। पीछे से दोनों ने उस पर दो फायर भी किए। सौरव व शिव ने योजना बनाकर उसकी मर्सिडीज गाड़ी छिनने की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
                   थाना प्रबंधक सेक्टर 06 बहादुरगढ़ ने बताया कि गाड़ी छीनने की उपरोक्त वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा मामले की गहनता व तत्परता से कार्रवाई करके दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में कड़े दिशानिर्देश किए गए थे। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले के वांछित दोनों आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान सौरव निवासी गांव जहांगीरपुर जिला झज्जर हॉल पटेल नगर बहादुरगढ़ तथा शिव उर्फ सनी निवासी बिचला पाना गांव बराही जिला झज्जर के तौर पर की गई। उन्होंने ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में योजना बनाकर गाड़ी छीनने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करते हुए वारदात में छीनी गई मर्सिडीज़ गाड़ी को गुप्त सूचना के आधार पर लावारिस हालत में गांव माच्छरोली के एरिया से बरामद किया गया। पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से गाड़ी छीनने की वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी तथा वारदात के संबंध में विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox