
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला की एसटीएफ टीम ने अपहरण व बलात्कार के मामले में सजायाफता पैरोल जंपर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोंपी सुधीर कुमार पासवान पुत्र शिव नारायण पासवान 10 साल की सजा काट रहा था लेकिन पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नॉर्थ जिला डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार पासवान अपहरण व रेप के केस में वांछित था। वह पैरोल जंप कर फरार हो गया था। एसटीएफ के इंचार्ज संजीव कुमार व इंस्पैक्टर. राजपाल के साथ हवलदार बालकिशन, एचसी संदीप, एचसी राकेश व एचसी प्रदीप की एक टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उन्होने आरोपी के भाई से यह कहकर संपर्क किया कि सुधीर कुमार का मंडोली जेल में मजदूरी का डेढ लाख रूपया जमा है और वो उसे मिल सकता है। आरोपी के भाई ने यह सूचना फरार अपने भाई को भेजी जिसपर वह लालच में आ गया और बिहार से दिल्ली वापस आ गया। जहां टीम ने उसे दबौच लिया। पूछताछ व जांच के बाद टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सुधीर पासवान पुत्र शिव नारायण निवासी सत्य विहार, बुराड़ी, दिल्ली को गिरफ्तार कर वापस जेल भेज दिया।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!