अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

-दिल्ली व गाजियाबाद में दर्ज हैं 15 से ज्यादा मामले


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाबा गिरोह के सरगना सुंदर उर्फ बाबा किंग (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से शाहदरा व पूर्वी जिले में लूटपाट की पांच वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था और हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा।  
                       अपराध शाखा डीसीपी मनोज सी के अनुसार जगतपुरी में रहने वाले एक व्यवसायी ने शिकायत की थी कि वह दुकान बंद कर स्कूटी से 31 जुलाई को अपने घर जा रहा था। जब वह जगतपुरी रेडलाइट के पास पहुंचा तभी बिना हेलमेट बाइक से दो बदमाश वहां आए और पिस्टल के बल पर उससे 80 हजार रुपये रखा बैग, स्कूटी की चाबी और अन्य सामान लूटकर ले गए। जगतपुरी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह की लूटपाट की कई वारदातें शाहदरा व पूर्वी दिल्ली में सामने आई थीं। अपराध शाखा के एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व इंस्पेक्टर अरूण सिद्धू की टीम भी जांच कर रही थी। इस टीम ने लूट वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस टीम ने जांच के बाद मंगल बाजार, श्मशान घाट के नजदीक, राजीव गार्डन लोनी गाजियाबाद, यूपी निवासी सुंदर उर्फ बाबा किंग को गिरफ्तार कर लिया।
                       सुंदर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी लोनी निवासी संजय के साथ लूटपाट की वारदात कर रहा था। उसने बताया कि जेल में बंद साथी शमशेर ने व्यवसायी के बारे में सूचना दी थी कि व्यवसायी रोज कैश ले जाता है। इन्होंने व्यवसायी को लूटने से पहले रैकी की थी। अपराध शाखा ने वर्ष 2016 में इसे कोतवाली में लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोविड के चलते इसे अप्रैल, 20 में पेरोल मिली थी। ये पेरोल जंप कर गया था और अपराधिक वारदात करने लगा। सिहानी गेट, गाजियाबाद पुलिस ने उसे अप्रैल, 2021 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे जमानत मिल गई थी। ये फिर अपराधि वारदात करने लगा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox