निगम के जनसंवाद कार्यक्रम के सार्थक परिणाम आने लगे सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निगम के जनसंवाद कार्यक्रम के सार्थक परिणाम आने लगे सामने

-नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में जन-समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के जनसंवाद कार्यक्रम की पहल के सार्थक परिणाम अब सामने आने लगे है। लोगों को निगम का यह कार्यक्रम इतना अच्छा लगा है कि अब लोग जनसंवाद की बात करने लगे हैं।
                 बुधवार को नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय में चेयरमैन सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में जनसंवाद की दूसरी मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयत्न किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले पिछली शिकायतों का निपटारा किया गया। हालांकि अभी भी कुछ लोगों की शिकायतें बची हुई है जिनका जल्द समाधान करने का चेयरमैन ने आश्वासन दिया है। जनसंवाद की दूसरी मीटिंग में करीब 18 शिकायते आई जिन पर अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान करने का प्रयत्न किया।
                 जनसंवाद को लेकर चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने बताया कि इस बार बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव व नाले जाम की शिकायते ज्यादा आई है जिनके समाधान के लिए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। हालांकि कुछ कालोनियों में अवैध साप्ताहित बाजार की भी शिकायते आई है जिन पर निगम अधिकारियों का कहना है कि हम कार्यवाही तो कर रहे है लेकिन लोग अधिकारियों के जाते ही फिर पटरी लगा लेते है। पीड़ित लोगों का कहना है कि कई बार वो इसकी शिकायत पुलिस व निगम को कर चुके है लेकिन फिर भी कोई समाधान नही निकला है। यहां तक रेहड़ी-पटड़ी वालों को जब वहां से हटने के लिए कहते है तो वो झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी है। पुलिस भी इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है। चेयरमैन ंश्री मलिक ने बताया कि हमने जनसंवाद को आम आदमी के लिए शुरू किया है। लोग कार्यक्रम के बारे में धीरे-धीरे जान रहे है और अपनी समस्याऐं लेकर आ रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को कार्यालय के चक्करों से बचाकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान देना है। अब मुहीम चल पड़ी है तो दसके परिणाम भी सार्थक ही होंगे। आज की मीटिंग में सभी विभागों के अधिकारियें ने भाग लिया। हालांकि अभी भी इस मीटिंग से वार्डों के पार्षद दूरी ही बनाये हुए है। जनसंवाद की दूसरी मीटिंग में भी कोई पार्षद दिखाई नही दिया जिससे यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनसमस्याओं को लेकर नेताओं की मानसिकता क्या है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox