श्रीश्याम लोकहित समिति ने किया स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीश्याम लोकहित समिति ने किया स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन

-43 युवाओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, समिति ने किया सम्मानित


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-श्रीश्याम लोकहित समिति द्वारा रविवार को गुभाना गांव के श्री श्याम बालाजी मंदिर के प्रांगण में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने किया। रक्तदान शिविर में 43 युवाओं व महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्त दाताओं को समिति सलाहकार दुष्यंत कौशिक एवं समिति महासचिव राजकरण सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
                     रक्तदाताओं को भविष्य में भी रक्तदान करने व नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए मिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया की समिति समय-समय पर लोगों के अनमोल जीवन को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि रक्तदान महादान है, 1 यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। इससे बड़ा कोई भी दान नहीं है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। नौजवान युवाओं को वर्ष में कम से कम 2 बार रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में दुष्यंत कौशिक, राजकरण सिंह, प्रवीण कौशिक, दीवान सिंह, ब्रह्म प्रकाश, हंसराज जांगड़ा, साहिल, जसवंत सिंह, नीटू, भोला, हर्षित, राकेश, सोनू, शुभम, रामवीर जांगड़ा, चिंटू व मास्टर अशोक का विशेष सहयोग रहा। उन्होने ने शिविर के समापन पर पूरे गांव का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox