गज़ल देती है दिल दिमाग को सकून -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गज़ल देती है दिल दिमाग को सकून -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

-गजल गायकी पर कोरोना काल में परिषद ने किया 247 वां वेबिनार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को ,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “गज़ल“ का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि गजल दिल-दिमाग पर सुकून देती है। यह कोरोना काल मे 247 वां वेबिनार था।
                         केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोरोना काल में लोग घरों में बंद हैं अकेलापन, उदासीनता का वातावरण है ऐसे समय में गज़ल मन को शांति प्रदान करती है।जगजीत सिंह जी,पंकज उदास,अनूप जलोटा आदि ने लोगो को जीने का रास्ता बताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू मेहरोत्रा(कालका ग्रुप ऑफ एजुकेशन) ने की। आयोजन में नरेन्द्र आर्य सुमन, प्रवीन आर्या, नताशा कुमार, दीप्ति सपरा, सुदेश आर्या, किरण सहगल ,नरेश खन्ना, रवीन्द्र गुप्ता, वीना वोहरा आदि ने रंजिश ही सही, ओठो से छुलो तुम,तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, दिल के अरमान आंसुओ, तुम तसल्ली न दो सिर्फ बैठे रहो आदि से वातावरण आकर्षक बना दिया। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने गायक कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया और एक गजल प्रस्तुत की। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा कोरोना काल में भिन्न भिन्न विषयों पर 247 वेबिनार कर चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox