
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अध्यात्म योग संस्थान द्वारका द्वारा गरीब लोगों को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज जे.जे. कालोनी, डीडीए पार्क सेक्टर 3 द्वारका में किया गया है।
इस जन कल्याणकारी कार्य में संस्था द्वारा खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य ने लोगों को खाद्य सामग्री वितरण की उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य सबसे बड़ा कार्य है इसलिए मेरा पुरा जीवन इसी प्रकार मानव सेवा को समर्पित रहेगा। भगवान श्री कृष्ण जी गीता में कहते हैं निस्वार्थ सेवा मुक्ति का मार्ग है हमें हर संभव गरीब, असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए,।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव श्री अनिल बाल्यान जी ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुए कहा कि कोरोना काल में मानव सेवा ही प्रभु सेवा है। इस कार्यक्रम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को चावल, दाल, गेहूं, आदि खाद्य सामग्री बांटी गई। हमारी संस्था कोरोना काल में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन पहले भी करती रही है और आगे भी करती रहेगी। आप सभी साथियों से भी अपील है कि नर सेवा नारायण सेवा का संकल्प लें और एक दूसरे की सहायता करें।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव