कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

-प्रदेश में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मसले पर हुई खुलकर बात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हे बुके भेंट कर बधाई दी। इस औपचारिक मुलाकात का नेतृत्व एसोसिएशन के उत्तराखंड के कोऑर्डिनेटर तारादत्त शर्मा ने किया। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात में प्रदेश में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिवारों की भलाई से संबंधित विभिन्न मसलो पर खुलकर बात हुई।
                     इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिवारों के भलाई संबंधित मसलों को सुलझाने के लिए अर्धसेनिक कल्याण बोर्ड को जिला स्तर पर सुचारू रूप से चलाने के लिए रिटायर्ड अर्धसेनिकों की भागीदारी पर बल दिया। विधवाओं विरांगनाओं, शहीद एवं सेवानिवृत परिवारों की पुनर्वास एवं कल्याण हेतु अलग से कोष स्थापित करने की मांग की गई। तारादत्त शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि न प्रदेश में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री जवानों की भलाई के लिए राज्य सरकार योजनाओं को सही ढंग से कार्यान्वित करेगी। नवनियुक्त मुख्यमंत्री जी द्वारा कोरोना काल में अर्धसेनिक बलों के जवानों द्वारा देश के प्रति सच्ची सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
                    महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पुर्व अर्धसैनिकों बलों के परिवारों की तरफ़ से मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए श्री पुष्कर सिंह धामी को ढेरों शुभकामनाएं दी गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox