नजफगढ़ मेट्रो/ मानसी शर्मा- मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर और देखकर हर कोई काप उठे। एक मासूम और लाचार लड़की को उसी के घर वालों ने बेदर्दी से पीटा, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आप को बता दे की, ये पूरी घटना अलीराजपुर जिले के बड़े फुटतालाब गाँव की है। यहाँ एक लड़की को उसके ही पिता और भाइयों ने बड़ी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की कोशिश की कभी यूवती को जमीन पर पटककर मारा तो कभी पेड़ से लटकाकर बुरी तरह डंडों से पीटा।
अलीराजपुर के एसपी विजय भगवानी ने बताया कि घटना 28 जून 2021 की है। पीड़िता शादीशुदा है और उसकी शादी पास के ही गाँव में की गई थी।
जानकारी के मुताबिक , पीड़िता का पति गुजरात में मजदूरी करता है और वह अपनी पत्नी को उसके घर पर ही छोड़कर चला गया था, जिससे नाराज होकर पीड़िता किसी को बिना बताए अपने मामा के यहाँ आम्बी गाँव चली गई।
एसपी ने बताया कि पीड़िता के बिना बताए मामा के यहाँ जाने से ही मायके वाले नाराज हो गए और महिला को पहले तो मायके लाए और फिर खेत में जमीन पर गिरा- गिरा कर और नीम के पेड़ से लटकाकर यूवती को बेरहमी से पिटा इस पूरी घटना का वीडियो एक गाँव वाले ने बनाया जो वायरल हो गया और लोगो के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 1 जुलाई की रात को एफआईआर दर्ज कर, शुक्रवार को इस घटना के चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।






More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!