छावला थाना पुलिस ने पकड़ी 40 पेटी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने पकड़ी 40 पेटी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

-एक आरोपी 3 डकैती के मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने छठ घाट कुतुबविहार नाले पर गश्त के दौरान एक होंडा सिटी कार से 40 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नसीब पुत्र राजबीर निवासी जिला रोहतक हरियाणा का है जो 3 डकैती के मामलों में पहले से शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                        इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। इसमें पुलिस खुफिया जानकारी, सर्विलांस व गश्त के दौरान जांच में अपराधियों को पकड़ने का कार्य करती है। साथ जमानत पर छूटे अपराधियों व बीसी पर भी पुलिस पूरी तरह से नजर रखती है। 27 मार्च को जब सिपाही संजीत व महेंद्र छठ घाट कुतुबविहार नाले के पास गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक होंडा सिटी कार में अवैध शराब की सूचना मिली तो वो सतर्क हो गये और उन्होने नाले पर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर में छावला की तरफ से एक होंडा सिटी कार आई जिसमें दो लोग बैठे थे। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें 40 पेटी अर्थात् 2000 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने इसकी सूचना तुरंत एसएचओ छावला को दी। एसएचओ छावला ज्ञानेन्द्र राणा ने तुरंत हवलदार प्रदीप को मौके पर भेजा और कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस ने इस मामले में नसीब पुत्र राजबीर निवासी गांव सुदाना, जिला रोहतक व सुनील पुत्र रामदास राठौर निवासी गवर्नर चैकी, ताज गंज, आगरा यूपी को 40 पेटी अवैध शराब व एक होंडा सिटी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नसीब पहले भी 3 डकैती के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी नसीब को पीसी पर लिया है ताकि हरियाणा से आने वाली अवैध शराब के स्रोत का पता लग सके। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उन्होंने एल 1, गांव रामपुर निकट, केएमपी, सोनीपत, हरियाणा से अवैध शराब खरीदी है। खुलासे के अनुसार दोनों आरोपी बीएचडी नगर के नरेंद्र उर्फ भल्ले बीसी के लिए अनाज मंडी, बीएचडी नगर के सामने सांसी समुदाय को अवैध शराब की आपूर्ति करने का काम करते हैं। पुलिस वाहन के मालिक राजकुमार निवासी मयूर विहार, नई दिल्ली का अभी सत्यापन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox