पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ..साहिब सिंह वर्मा की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ..साहिब सिंह वर्मा की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

-हर वर्ग के चहेते व सभी के दिलों से जुड़े नेता थे साहिब सिंह वर्मा -प्रवेश वर्मा -पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह की 14वी पुण्य तिथि पर स्वाभीमान स्थल पर हवन का आयोजन, भारी संख्या में श्रद्धांजलि देने पंहुचे लोग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- घेवरा मोड़ स्थित स्वाभीमान स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. साहिब सिंह वर्मा की 14वीं पुण्य तिथि पर भारी संख्या में लोगों ने पंहुचकर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर परिजनों ने सांसद व वर्मा की पुत्र प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हवन व भंडारे का भी आयोजन किया। हालांकि पिछली बार कोरोना के चलते इस श्रद्धाजंलि सभा को घरों मंे ही मनाने की अपील सांसद प्रवेश वर्मा ने की थी। उल्लेखनीय है कि उनका दिनांक 30 जून 2007 को राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
                          बुधवार को सुबह से ही स्वाभीमान स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया था। सुबह ही भजन किर्तन के साथ-साथ हवन का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने आहूति डालकर वर्मा जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की । इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि डाॅ0 साहिब सिंह किसानों व मजदूरों के हितैषी नेता थे और जमीन से जुड़े हर व्यक्ति को पहचानते और सम्मान देते थे। आज ऐसे नेताओं का अभाव दिखाई देता है। हंसमुख व मिलनसार सर्व सुलभ व्यक्ति थे। उनके बाद आम आदमी के बीच का कोई नेता नहीं मिला जो जनता के सुख दुख का साथी हो। उन्होंने कहा कि वह महर्षि दयानंद जी के कट्टर अनुयायी थे और यज्ञ के प्रति उनके दिल में अपार श्रद्धा थी। आज यदि बी जे पी को दिल्ली में राजनीतिक वनवास समाप्त कर वापिसी करनी है तो किसी जमीनी संघर्ष शील नेता को आगे लाना होगा जिसका सर्वदा अभाव दिखाई देता है। तभी तो अमित शाह जी को दिल्ली देखनी पड़ रही है।
                         श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली देहात के लोग हमेशा ही अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने में आगे रहे है।  हालांकि इस बार भी कोरोना महामारी के चलते हरियाणा, राजस्थान व यूपी से लोग कम ही आये लेकिन फिर भी कार्यक्रम में पालम 360 खाप के नवनियुक्त प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी, भाजपा युवा नेता संदीप शौकीन, बांके पहलवान, अनिल डागर, अजिता यादव, संजय बुधवार, ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा जी ऐसे नेता थे जिन्होंने 36 बिरादरी तक अपनी पहुंच बनायी वह सबके सुख दुख के साथी थे। ऐसा नेता सदियों बाद मिला करता है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद प्रवेश वर्मा ने उन्हें महान कर्मयोगी बताया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा कोरोना महामारी में कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox