विशेष अभियान में स्पेशल स्टाफ द्वारका ने पकड़े दो कुख्यात वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विशेष अभियान में स्पेशल स्टाफ द्वारका ने पकड़े दो कुख्यात वाहन चोर

-आरोपियों से पांच चोरी का बाइक बरामद, पांच मामलों का हुआ खुलासा -आरोपी राहुल उर्फ पाॅली के खिलाफ वाहन चोरी, स्नेचिंग व डकैती के 14 मामले दर्ज
NMNews Special Staff Dwarka


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला में अचानक वाहन चोरी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने वाहन चोरी की वारदातों से निपटने के लिए अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला कर दो कुख्यात वाहन चोर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने आरोपियों से 5 चोरी की बाइक बरामद की है तथा वाहन चोरी के 5 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                            इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका शंकर चैधरी ने बताया कि जिले में लगातार वाहन चोरी की वारदातें को देखते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें स्पेशल स्टाफ टीम के एसीपी विजय सिंह की देखरेख व निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई बिजेंदर, एचसी परवीन, एचसी अशोक और सिपाही विपिन की टीम का गठन किया गया और सक्रिय वाहन चोरों को पकड़ने के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरूआत में ही टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम ने छावला थाने के बीसी व कुख्यात वाहन चोर राहुल उर्फ पाॅली की जानकारी मिली और टीम ने छापामार कर राहुल व उसके साथी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से 5 चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों से स्नेचिंग, डकैती व वाहन चोरी के 5 मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ पाॅली के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 वाहन चोरी, स्नेचिंग व डकैती के मामले दर्ज है। वह छावला थाने का बीसी है और अभी हाल ही में जेल से पैरोल पर छूटकर आया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox