
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्माः- विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम गुरुग्राम एवं नगर निगम मानेसर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण करके नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया।
अशोक विहार सेक्टर-5 के पार्क में पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया ने निगम टीम एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पौधे लगाए। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ 5 पौधे अपनाकर उनका पालन-पौषण करने का संकल्प लिया। इसके अलावा नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त धीरज कुमार ने भी गणमान्य नागरिकों के साथ सेक्टर-46 के पार्क में पौधे लगाए। इस मौके पर उनके साथ पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, कंसल्टेंट अनिल मेहता व डॉ हरभजन सिंह, अतुल बजाज, कुलदीप हिंदुस्तानी, जुगल रैना, पंकज धारीवाल, अनिल शर्मा, मुकेश मेघानी, रवि मीणा, आरके यादव, डॉ नरेश, राजेश शर्मा, शैंकी गैरयाली, राजेश कांतिलाल, दीपक यादव, कर्मवीर, कुलदीप साहू, जितेंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में सिंगर राजीव रंजन द्वारा गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सयुंक्त आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विश्वभर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करने से जुड़ा यह दिन बेहद खास दिन है। पर्यावरण को समर्पित इस दिन को पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने एक कविता श्मुझे पैसा कमाने दोश् के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने का सन्देश भी दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान देने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
नगर निगम मानेसर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने पौधरोपण करके नागरिकों से आह्वान किया कि वे पौधे लगाकर उनका पालन-पौषण करने की जिम्मेदारी लें। पौधा नवजात शिशु के समान होता है, जिसका पालन-पौषण बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर नगर निगम मानेसर से जेनिथ चैधरी व उनकी टीम के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे