सिविल डिफेंस ने वैक्सिनेशन ड्राइव के साथ किए पौधे वितरित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिविल डिफेंस ने वैक्सिनेशन ड्राइव के साथ किए पौधे वितरित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सिविल डिफेंस गुरुग्राम द्वारा पौधे वितरित किए गए।सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ संजय चुघ ने बताया कि आज जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई, उनको व मेडिकल स्टाफ को पौधे और फूल वितरित कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे हमारी धरती ज्यादा से ज्यादा हरी-भरी हो सके व पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
                  लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर  सिविल डिफेंस टीम ने लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। राजेंद्रा पार्क स्वास्थ्य केंद्र पर पौधे वितरित किए गए और पटेल नगर, सुखराली, सैक्टर-22 बी, चैमा आदि पर सभी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर टीम और वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को इन्ही पौधों से प्राप्त फूल देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। मेडिकल स्टाफ का इस महामारी में दिन रात योगदान देने के लिए धन्यवाद किया और वैक्सीन लगवाने आये लोगों से अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रेरित किया।
                   राजेंद्रा पार्क पर पौधे वितरण के समय स्थानीय पार्षद योगेंद्र सारवान ने मौके पर आकर सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सिविल डिफेंस टीम के डिप्टी चीफ वार्डन जयप्रकाश राघव, वॉलिंटियर सुमित सारवान, आशीष जांगड़ा, आशीष एवं अंकित मौजूद रहे।
आने वाले समय में गुरुग्राम जिले में पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम भी किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox