आईपी यूनिवर्सिटी ने एमबीए मे दाखिले के लिए आन लाईन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपी यूनिवर्सिटी ने एमबीए मे दाखिले के लिए आन लाईन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत

-2021-22 सेशन के लिए कैट-2020 के पास विद्यार्थी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 15 जून तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन
Nazafgarh Metro News

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्थित गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर एमबीए में दाखिले के लिए आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन विंडो की शुरूआत की है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। यूनिवर्सिटी ने आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून तय की है।
                       इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नलिनी रंजन ने बताया कि कोरोना महामारी देशभर में लगे लाॅकडाउन के तहत यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया है कि एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी आनलाइन विंडो पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें एमबीए जनरल कोड-039, एमबीए फाईनेंसिएल एनालिसिस कोड-594, एमबीए फाइनेंसियल मैनेजमेंट कोड-595 और एमबीए इंटरनेशल बिजनेस कोड-143 के लिए आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन विंडो की शुरूआत की है। उन्होने बताया कि 2021-22 शिक्षा सेशन के लिए कैट-2020 के पास विद्यार्थी भी दाखिले के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है अतः विद्यार्थी 15 जून से पहले अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें। उन्होने बताया कि ज्यादा जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी जुटाई जा सकती है।
Attachments area

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox