
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के तहत कोरोना महामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए नजफगढ़ वार्ड-42 एस की पार्षद मीना तरूण यादव ने वार्ड की न्यूरोशनपुरा व शिवनगर कालोनियों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और कर्मचारियों को अपना पूरा सहयोग दिया। जिसपर पार्षद मीना तरूण यादव ने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई हमारी जिम्मेदारी, मिलकर हरायेगे कोरोना महामारी।
इस अवसर पर पार्षद महोदया ने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है। हमने भी अपने वार्ड से कोरोना को हराने के लिए साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का अभियान लगातार चलाया हुआ है। पूरे वार्ड में तीसरी बार इस अभियान को चलाया जा रहा है ताकि लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सके। उन्होने कहा कि वीरवार को निगम कर्मचारियों ने न्यूरोशनपुरा और शिवनगर में सेनिटाइजेशन किया और भाजपा नेता ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होने कहा कि यदि कोरोना को हराना है तो माॅस्क लगाना है और दो गज की दूरी तथा सैनिटाइजेशन है जरूरी के नियमों का पालन करना है। तभी हम इस बिमारी को जड़ से खत्म कर पायेंगे।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल