टूलकिट को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टूलकिट को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- टूलकिट को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों में एक नई बहस छिड़ गई है। टूलकिट पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में एक टूलकिट के जरिए देश में भ्रम फैला रही है। साथ उन्होने कहा कि जिस टूलकिट पर कांग्रेस इतना उछल रही है वह टूलकिट कांग्रेस के लिए सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया है। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एससी में भी अपील दायर की है।
                  देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है और दूसरी तरफ राजनैतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। कांग्रेस की ओर से कथित टूलकिट मामले को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद बुधवार को फिर भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है।
                  बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टूलकिट पर जवाब देने के बदले कांग्रेस पार्टी हम पर पलटवार कर रही है और शिकायत दर्ज कराने पर जोर डाल रही है। संबित पात्रा ने टूलकिट पर नया खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी  के लिए टूलकिट सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया और इसी टूलकिट के माध्यम से पार्टी देश में भ्रम फैला रही है।
                   संबित पात्रा ने कहा कि सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए टूलकिट बनाया है और हमारे पास इसे साबित करने के कई सबूत हैं। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि टूलकिट के माध्यम से पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर लिखा कि बीते दिन कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कर लीजिए। लेखक – सौम्या वर्मा। अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं। क्या अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी जवाब देंगे। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कई तस्वीरें साझा की हैं और बताया कि सौम्या वर्मा कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा के कार्यालय में काम करती हैं। इन तस्वीरों में कांग्रेस के कई नेताओं के साथ सौम्या वर्मा की तस्वीरें हैं, इनमें एक तस्वीर राहुल गांधी के साथ भी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox