पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के हर गांव को मिलेगी आक्सीजन मशीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के हर गांव को मिलेगी आक्सीजन मशीन

-सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों तक पंहुचा रही सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के सभी 42 ग्रामीण गाँवों में प्रवेश वर्मा की संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान द्वारा ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। रविवार को सांसद प्रवेश वर्मा ने क्षेत्र के 50 भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनंे सौंपी ताकि कार्यकर्ता गांवों में जाकर ग्रामीणों को इस मुश्किल घड़ी में आॅक्सीजन उपलब्ध करा सकें।
                    रविवार को सांसद प्रवेश वर्मा ने नजफगढ़ निगम जोन कार्यालय की चेयरपर्सन सुमन डागर की अध्यक्षता में अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें सांसद ने सभी को कोरोना काल में गांवों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग की बात शायद सांसद भी भूल गये जिसकारण उनके इस कार्यक्रम पर विपक्षी पार्षद व नेता तंज कसते देखे गये। वहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि आम आदमी का चालान काटने वाली पुलिस क्या सांसद के इस प्रोग्राम में उपस्थित लोगों का चालान काटने की हिम्मत दिखा पायेगी।
                    इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने क्षेत्र के 50 भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनंे सौंपते हुए कहा कि मेरी संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के हर नागरिक तक कोरोना से बचाव के लिए हर तरह की सुविधा पंहुचाने के लिए वचनबद्ध है। संस्था कंपनियों के सहयोग से ग्रामीणों को ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनंे उपलब्ध करा रही है ताकि लोगों को कोरोना बिमारी में आसानी से आॅक्सीजन उपलब्ध हो सके। उन्होने बताया कि संस्था अभी तक पश्चिमी दिल्ली में 8 कोविड सेंटर स्थापित कर चुकी है जिसमे 355 बेड, ऑक्सिजन मशीन व दवाईयां उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही 50 कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा 100 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनों की सहायता से घर-घर जरूरतमंद लोगों को आॅक्सीजन उपलब्ध कराई जायेगी। वहीं पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में संस्था 2 लाख एन-95 मास्क का भी वितरण कर चुकी हैं। उन्होने बताया कि संस्था सोमवार से मटियाला विधानसभा में प्रत्येक ग्रामीण को आॅक्सीजन सुविधा व माॅस्क का वितरण करेगी। उन्होने बताया कि संस्था लोकसभा के सभी 42 गांवों में कोरोना से मुकाबले के लिए ग्रामीणों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायेगी ताकि गांवों मेें कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
                   हालांकि विपक्षी नेता इस मीटिंग को लेकर भाजपा व सांसद पर तंज कस रहे है और कह रहे है कि सांसद कर कुछ नही रहे है सिर्फ सरकारी आंकड़ों में फेरबदल कर अपनी संस्था को चमकाने की कोशिश कर रहे है। विपक्ष का आरोप है कि प्रवेश वर्मा सांसद निधि से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने की बजाये अपनी निजी संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान को आगे ला रहे हैं जबकि निगम कार्यालय में उनकी मिटिंग यही दर्शाती है कि सांसद अपनी जिम्मेदारी भूल संस्था के लिए काम कर रहे है और इसमें सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग भी कर रहे हैं। साथ ही उन्होने कहा कि सांसद महोदय तो स्वयं कोरोना नियमों का पालन करना भूल गये तो फिर आम आदमी की क्या मदद करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox