
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पूरे प्रदेश में अब 24 मई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में इसकी घोषणा की। रविवार को उन्होंने पानीपत और हिसार में 500-500 बेड के अस्थायी अस्पतालों का उद्घाटन किया। वहीं गुरुग्राम में 400 बेड की क्षमता वाले दो कोविड अस्पाताल भी शुरू करेंगे।
हरियाणा में कोविड के नए मामलों में गिरावट आ रही है। 21 अप्रैल के बाद शनिवार को एक बार फिर 10 हजार से नीचे 9676 नए संक्रमित दर्ज किए गए। शनिवार को 144 संक्रमितों की मौत हो गई और 12,593 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं, 16 जिलों में नए मामलों की संख्या 500 से नीचे है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के नए मामलों में कमी आने से राहत की सांस ली है। 21 अप्रैल को प्रदेश में 9623 संक्रमित मिले थे, उसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार से ऊपर जा रहा था। अब मामले कम होने के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 85.04 फीसदी हो गया है और मृत्यु दर 0.96 फीसदी है।
प्रदेश में 8.36 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। 56,557 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए। 1,759 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 1,162 ऑक्सीजन और 597 वेंटिलेटर पर हैं। 95,946 सक्रिय मरीज अभी प्रदेश में हैं। कोविड से अभी तक प्रदेश में 6,546 मौत हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें…





More Stories
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट