केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया सात दिन का लॉकडाउन, 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया सात दिन का लॉकडाउन, 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां

-नये मामलों में आई कमी, संक्रमण दर 10 प्रतिशत के करीब आई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में घटती संक्रमण दर के बीच दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। अब 24 मई की सुबह 5रू00 बजे तक पाबंदिया लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है।
                     दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर 10 प्रतिशत के करीब आ गई है।
                     यहां बता दें कि दिल्ली में 17 की सुबह पांच बजे लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म हो रहीं थीं। उससे पहले ही रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। 26 अप्रैल के बाद से नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में संक्रमण की दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में ज्यादा रिकवरी होगी। पाबंदियां पहले जैसे ही रहेंगी।
केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और कंपनियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है स्थिति जल्द ठीक होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सभी कदमों को उठाएगी।
                         दिल्ली में इस बार भी सार्वजनिक आयोजन स्थलों पर शादियां नहीं होंगी। सिर्फ बीस लोगों के साथ घर पर ही शादियां होंगी। इस बीच आवश्यक वस्तुओं से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। इससे पहले रविवार को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। लोग बहुत दुःखी हैं। ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है। मेरी श्आपश् के हर कार्यकर्ता से अपील है कि वे जहां भी हैं, अपने आस-पास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें। इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox