नजफगढ़ में लाॅक डाउन में भी लग रहा जाम, उड़ रही लाॅकडाउन की धज्जियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में लाॅक डाउन में भी लग रहा जाम, उड़ रही लाॅकडाउन की धज्जियां

-पुलिस की कड़ी जांच के बाद भी बाहर निकलने से नही मान रहे लोग -पुलिस की लापरवाही भी बन रही लाॅकडाउन के लिए समस्या, जरूरी सामान की सप्लाई की आड़ में चल रही बिल्डिंग मैटिरियल सप्लाई की गाड़ियां
NM News nazafgarh traffic


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में लाॅकडाउन के दौरान भी जाम लग रहा है। सड़कों पर खुलेआम भारी वाहनों द्वारा लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि लाॅकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सामान सप्लाई करने के लिए गाड़ियां चलने की इजाजत है लेकिन नजफगढ़ में शायद बिल्डिंग मैटिरियल सप्लाई भी जरूरी सामान में आती है जो पुलिस की जांच के दौरान भी बिना रोकटोक के उक्त सामान की गाड़ियां खुलेआम सड़कों पर दौड़ती नजर आती है। हालांकि पुलिस माॅस्क न लगाने वालों के खिलाफ तो कार्यवाही कर रही है लेकिन उक्त गाड़ियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही है। जिसकारण लोगों में भी काफी रोष व्याप्त है।
               एक तरफ कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की लापरवाही सरकार की योजनाओं पर पानी फेर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी लाॅकडाउन की पालना को लेकर बड़े-बड़े दावे करते नजर आते हैं लेकिन पुलिस की जांच के दौरान ही सड़कों पर दौड़ रहे अवैध व भारी वाहन पुलिस के दांवों की पोल खोलते नजर आते है। हालांकि सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने व लोगों को इस बिमारी से बचाने के लिए दिल्ली में लाॅकडाउन लगाया है और सिर्फ जरूरी सामान की सप्लाई के वाहनों को ही चलने की इजाजत दी है लेकिन नजफगढ़ में शायद बिल्डिंग मैटिरियल सप्लाई को भी जरूरी सप्लाई में शामिल कर लिया गया है। यही कारण है कि एक तरफ पुलिस आम आदमी के खिलाफ लाॅकडाउन को लेकर कड़ी कार्यवाही कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की जांच के दौरान ही अवैध भारी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। नजफगढ़ यातायात पुलिस व थाना पुलिस का कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नही है। जिसकारण पुलिस की देखरेख में ही खुलेआम कोरोना लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ रही है। और लाॅकडाउन के दौरान भी नजफगढ़वासी जाम से दो चार हो रहे हैं। लोगों की माने तो उक्त वाहनों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए ये वाहन नजफगढ़ फिरनी पर दिन रात दौड़ते नजर आते है। पुलिस आम आदमी पर तो सख्ती करती दिखाई देती है लेकिन पुलिस अपनी कमाई पर कभी आंच नही आने देती। यहीं कारण है कि नजफगढ़ में पुलिस की कार्यवाही के बावजूद भी फिरनी पर जाम लग रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox