
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लाॅकडाउन के तहत लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए एक बार फिर दिल्ली पुलिस सड़कों पर उतर गई है। जिला द्वारका में डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो घरों में रहे और मास्क व सैनिटाईज का प्रयोग करें तथा सभी की सुरक्षा के लिए दो गज की दूरी को कम न होने दे।
लाॅकडाउन की पालना व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए द्वारका पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गई है। हालांकि पिछले लाॅकडाउन के दौरान भी द्वारका पुलिस की जनसेवा की चर्चा पूरे भारत में हुई थी और लोगों ने इसे सच्ची दिल की पुलिस का नाम दिया था। अपने उसी नाम को कामय रखने के लिए इस बार भी द्वारका पुलिस डीसीपी के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी के साथ गली-गली घूम-घूमकर न सिर्फ लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि लोगों को लाॅकडाउन का महत्व भी समझा रही है। इस संबंध मंे डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि डीसीपी कार्यालय के सभी विभाग व टीमे तथा सभी थानों के आला अधिकारी व उनकी टीमें लोगों में जनजागरूकता अभियान चलाये हुए है। पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। साथ लोगों को वैक्सीन का टीका लगवाने की भी पुलिस अपील कर रही है। उन्होने बताया कि जो लोग लाॅकडाउन का पालन नही कर रहे है पुलिस उनका चालान भी काट रही है। वहीं उन्होने बुजुर्गो को जरूरत की सभी चीजें पंहुचाने के भी अधिकारियेां को निर्देश दिये है। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये है और उन्हे हर संभव मदद पंहुचाई जा रही है। हालांकि अभी तक लोग लाॅकडाउन का पालन कर रहे है लेकिन फिर भी पुलिस पूरी सतर्कता से हर परिस्थिति पर नजर बनाये हुए हे। उन्होने लोगों से दो गज की दूरी, मास्क का इस्तेमाल व सैनिटाईजर के प्रयोग की अपील की है।





More Stories
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप