
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हर साल बैसाखी पर द् ग्रेट रन ऑफ पंजाब के माध्यम से देश व विदेश के लोगों को जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही दौड़ में लगातार चैथी बार बी आर जी ग्रुप बहादुरगढ़ के धावक दीपक छिल्लर ने प्रतियोगिता जीत पहला स्थान प्राप्त किया है। बैसाखी रनिंग चैलेंज हर साल द् ग्रेट रन ऑफ पंजाब द्वारा 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक करवाया जाता है जिसमे अलग-अलग राज्यो से रनर भाग लेते है।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि रनर को अपनी रन रनिंग ऐप मेे रिकॉर्ड कर के भेजनी होती है। जिसमें रनिंग की दो कैटेगरी बनाई जाती ह।ै एक कैटेगरी मेे रोज कम से कम 13 कि मी और ज्यादा से ज्यादा जितना आप चाहे 13 दिनों तक रोज दौडना होता है जिस खिलाड़ी के 13 दिन मेे ज्यादा कि मी होते है वो फर्स्ट आता है। जिसमें पिछले चार साल से दीपक छिल्लर ने भाग लेकर हर साल पहला स्थान हासिल किया है और बहादुरगढ़ शहर और बी आर जी ग्रुप का नाम रोशन किया है। 2018 मेे दीपक ने 356 कि मी, 2019 मेे 402 कि मी और 2021 मेे 365.3 कि मी रन कर पहला स्थान हासिल किया है। बीआरजी ग्रुप ने दीपक छिल्लर की इस कामयाबी पर बधाई दी है।





More Stories
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
बहादुरगढ़ की जहरीली हवा पर BRG की चिंता, डॉक्टरों के साथ मंथन कर धावकों को दी आउटडोर रनिंग रोकने की सलाह
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि