नजफगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

-चोरी की 5 बाईक व स्कूटी की बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस को एक कार्यवाही के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है जिसके तहत पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 5 बाईक व स्कूटी बरामद की है।
                     डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर काबू पाने के लिये थानें की क्रैक टीम काफी प्रयासरत थी। रविवार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस टीम ने गुरूग्राम रोड़ पर रिलायंस मार्ट के नजदीक वाहनों की जांच आरंभ की। इसी दौरान एक बाईक पर दो लोग आये लेकिन पुलिस टीम को देखकर वो मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दोनो को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस पता चला की उक्त बाईक चोरी की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को पकड़ लिया और जब पूछताछ की तो आरोपी सागर ने पांच बाईक व स्कूटी चोरी की बात स्वीकार कर ली। सागर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रिसिवर बलराज उर्फ डांगी को दीनपुर से पकड़ लिया और उसके पास से चोरी की एक स्कूटी व दो बाईक बरामद की। वहीं पुलिस ने दोना वाहन चोरों के तीसरे साथी को भी एक चोरी की बाईक के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र दलीप निवासी पपरावट, सागर पुत्र कृष्ण निवासी डाबर एंक्लेव, रावता मोड़ नजफगढ़, ललित पुत्र नरेन्द्र निवासी गोपालनगर, नजफगढ़ व रिसीवर बलराज उर्फ डांगी पुत्र राजेराम निवासी दीनपुर एक्सटेंशन नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। डीसीपी संतोष कुमार मीणा व एसीपी जोगेन्द्र जून ने पुलिस टीम की इस कामयाबी पर बधाई दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox