
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र से दो कुख्यात स्नेचरों को एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक स्नेच किये गये मोबाइल फोन के साथ दबोचा है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम के एसआई नरेश, हवलदार जितेंद्र, सिपाही राजदीप व प्रीतम ने कार्यवाही करते हुए दो मोटरसाइकिल बोर्न कुख्यात झपट मारो को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से स्नैच किया गया एक मोबाइल फोन व अपराधिक वारदातों में इस्तेमाल की जा रही एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र सतपाल निवासी बाबा हरिदास एनक्लेव, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़ व अमित पुत्र नरेश गांव झाडोदा, मलवान पाना, नजफगढ़ के रूप में की है पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तम नगर, बाबा हरिदास नगर और क्राइम ब्रांच ने पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि स्नैचिंग के और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”