
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कल तक कोरोना वैक्सीन को लेकर जो विपक्षी नेता वैक्सीन पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे थे वही नेता अब जब खुद संक्रमित होने लगे है तो आम जन से वैक्सीन लेने की अपील करते नजर आ रहे है। अभी तक आम आदमी को अपनी चपेट में ले रहा कोरोना ने अब राजनेताओं के कोर ग्रुप में अपनी दस्तक दे दी है। जिसके चलते अब सभी पार्टियों के आला नेता कोरोना संक्रमित हो रहे है। इनमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, जदयू व आप पार्टियों के अधिकतर नेता अब संक्रमण की चपेट में आ रहे है। हाल ही में सपा नेता अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक जो ढ़ील दी जा रही थी वह अब धीरे-धीरे बंद होती जा रही है। कई राज्यों ने जटील परिस्थितियों को देखते हुए लाॅकडाउन का ऐलान कर दिया है और कई राज्य अपने यहां लाॅकडाउन करने जा रहे हैं। हालांकि अभी भी लोग नये संक्रमण को लेकर इतने गंभीर नजर नही आ रहे है जिसकारण देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। हालांकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील कर रहे है लेकिन अभी तक विपक्ष इस वैक्सीन को लेकर सवाल ही खड़े करता आ रहा था लेकिन जब विपक्ष के नेता अब संक्रमित होने शुरू हुए है तब से टीकाकरण की परिस्थितियों भी बदलने लगी है और कल तक जो लोग वैक्सीनेशन का विरोध कर रहे अब वहीं राजनेता कोरोना वैक्ैसीन लेने की अपील करते नजर आ रहे है। यानी जब अपने पर पड़ी तो राजनीति छोड़ जीवन की सच्चाई से रूबरू होकर जन अपील करने लगे वर्ना विरोध का यह स्वर यूं ही जारी रहता।





More Stories
छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26…काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
2000 सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव बना MCD के लिए गले की हड्डी, अब स्थायी रूप से रद्द करने की मांग