दिल्ली पर फिर कोरोना का साया, लगा 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पर फिर कोरोना का साया, लगा 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

-रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रतिबंध, गाइड लाइन जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण दिल्ली में फिर से तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए दिल्ली में 30 अपै्रल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत अब रात 10.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक लोगों के निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जो 30 अप्रैल तक रहेगा। हालांकि सरकार ने नाइट
कर्फ्यू को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी हैं।
                         यहां बता दें कि जनवरी में पता चला था कि दिल्ली हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रही है। इसके महज डेढ़ माह बाद ही संक्रमण की चैथी लहर आ पहुंची है। पिछले एक महीने में ही संक्रमण के मामलों में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। तब यह आकलन किया जा रहा था कि राजधानी में संक्रमण अब काबू में रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस में हो रहे बदलाव और नए स्ट्रेनों के कारण मामले फिर से बढ़ रहे हैं।
                        इससे पहले दिल्ली समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण की शर्तों में छूट देने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। इस बारे में मुख्यमंत्री ने सोमवार प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें गुजारिश की गई है कि टीकाकरण की उम्र सीमा की बंदिश हटाई जाए।                    
                        नाइट कर्फ्यू के लिए जारी गाइडलाइन में यातायात पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, ऑटो, टैक्सी को तय समय के बाद उन्हीं लोगों को लाने और ले जाने की इजातत होगी जिन्हें इस दौरान छूट प्रदान की गई है। इसके साथ ही राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास बनवाना होगा जिसके बाद वो अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने जाना चाहता है तो उसे छूट मिलेगी लेकिन ई-पास लेना होगा।

गाइडलाइन के तहत इन लोगों को मिलेगी छूट-
– जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं उनको छूट होगी
– वैध टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने जाने वाले यात्रियों को छूट दी जाएगी
– बस, मेट्रो, ऑटो को तय समय के दौरान उन्हीं लोगों को लाने ले जाने की इजाजत होगी जिनको कर्फ्यू के दौरान छूट है
– राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट होगी
– प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की इजाजत होगी
– आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी
                         वहीं, टीका लगाने के नियमों को सरल किया जाए। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अगर दिल्ली सरकार को छूट दी जाती है तो तीन महीने के अंदर सभी दिल्लीवासियों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों की शानदार प्रतिभा और कठिन मेहनत के बूते रिकार्ड समय में प्रभावी वैक्सीन तैयार कर कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में निर्णायक बढ़त हासिल की है। इस बात के लिए दुनिया भर में हमारी तारीफ भी हो रही है। इस बीच, हाल के समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नए सिरे से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश के सामने एक नई चिंता और चुनौती पेश कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox