
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में मंगलवार को एक रेलवे के एक निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में सीमेंट और लोहे से बने गार्टर की चपेट में आकर चार ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
पुलिस ने बताया कि पुल के एक गार्टर के रात में निकलकर गिर जाने से यहां खड़े ट्रक में सो रहे गार्ड की मौत हो गई। इस संबंध में एफआइआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान राम बहादुर (50 साल) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। राम बहादुर पार्किंग वाले ट्रकों में नाइट वॉचमैन का काम करता था। हादसे के समय वह ट्रक में सो रहा था। इस पुल का निर्माण 2014 से अभी तक बंद है।
आपदा प्रबंधन टीम, कैट एम्बुलेंस और एसएचओ पंजाबी बाग मौके पर हैं। इससे पहले, दिल्ली फायर सर्विसेज ने जानकारी दी थी कि पुल के ढहने से एक मजदूर के फंसे होने की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियां राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। अभी और कितना जानमाल का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी