नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम के उपायुक्त डा. यश गर्ग ने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय विकास सदन में बने वीडियों कॉन्फ्रेंस हाॅल का उद्घाटन किया। इस हाॅल में 15-20 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वीडियों कॉन्फ्रेंस हाॅल बनने से विकास सदन में स्थित कार्यालयों के अधिकारीगण वहीं से वीडियों कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल हो पाएंगे। कोरोना संक्रमण के भय को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर थोड़ी संख्या में अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल हों तो बेहतर है। वीडियों कॉन्फ्रेंस के अलावा इस हाल का उपयोग अन्य बैठकों के लिए भी किया जा सकेगा। यह हाॅल विकास सदन में भू-तल पर बनाया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त डा. गर्ग के साथ अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार तथा नगराधीश सिद्धार्थ दहिया भी थे।


More Stories
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!
मास्टर प्लान-2047 को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली की तस्वीर!
‘गैंगलैंड’ गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार
34 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली से हरियाणा जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 6 लेन होगी नजफगढ़ फिरनी रोड! जाम से मिलेगी राहत