हाईकोर्ट ने पलटा उत्तराखंड के सीएम का फैसला, कहा- अब कुंभ के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाईकोर्ट ने पलटा उत्तराखंड के सीएम का फैसला, कहा- अब कुंभ के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

-सीएम बनते ही तीरथ ने हरिद्वार कुंभ मेले में जाने के लिए कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी थी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरिद्वार कुंभ पर उत्तराखंड के सीएम द्वारा कोरोन टेस्ट की अनिवार्यता खत्म करने के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के अनुसार पर हरिद्वार कुभ मेले में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी होगा।
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसका असर हरिद्वार कुंभ पर भी नजर आने लगा है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में आने वाले सभी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उस फैसले की निंदा है जिसमें उन्होंने बिना कोरोना टोस्ट के लोगों को कुंभ में आने की इजाजत दी थी।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कुंभ मेले को लेकर दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसके अलावा कोर्ट का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है यदि वह अपना सर्टिफिकेट दिखाते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है। बाकी सभी लोगों के लिए टेस्ट करवाना और निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा।
यहां बता दें कि उत्तराखंड में इसी महीने कुंभ मेला शुरू हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ में आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को जरूरी किया था। हालांकि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम के फैसले को पलटते हुए कहा था कि कुंभ में कोई पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की पाबंदी को हटा दिया था। उनके इस फैसले की काफी निंदा हुई थी। वहीं हाल ही में केंद्र से उत्तराखंड गई स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने चेतावनी दी थी और नियमों की लापरवाही की बात कही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox