अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में शराब पीने वालों की उम्र घटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में शराब पीने वालों की उम्र घटी

- दिल्ली में शराब पीने की उम्र 4 साल घटाई, नई आबकारी नीति से कई बड़े बदलाव -शराब माफियाओं पर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, नही खुलेंगे दिल्ली में शराब के नये ठेके

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शराब माफियाओं के खिलाफ दिल्ली सरकार अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति का ऐलान किया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 से घटाकर 21 कर दी गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा है कि अब दिल्ली में शराब की कोई सरकारी दुकान नहीं होगी। इसके अलावा शराब की कोई नई दुकान भी राष्ट्रीय राजधानी में नहीं खुलेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को नई आबकारी नीति की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए कई बदलाव किये गये है जिनमें नई नीति में प्रमुख बदलाव शराब पीने वालों की उम्र को लेकर किया गया है। पहले दिल्ली में शराब पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल थी। इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है। उन्होने कहा कि दिल्ली में अब सरकारी शराब की दुकानें बंद होंगी और निविदा के जरिए निजी लोगों को शराब की दुकानें दी जाएंगी।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में शराब का समान वितरण होगा, लेकिन कोई नई दुकान नहीं खुलेगी। दिल्ली में सरकारी शराब की एक भी दुकान नहीं होगी। दिल्ली में शराब की क्वालिटी चेक करने के लिए सरकार क्वालिटी चेक का अपना एक इंटरनेशनल सिस्टम बनाएगी। शराब की दुकान के लिए 500 वर्गमीटर की जगह होना अनिवार्य होगा। सरकार को नई नीति से 2 हजार करोड़ सालाना राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली में 850 शराब की दुकानें है। अब नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी। पुरानी दुकानों का ही डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ठीक किया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox