महिला से फोन झपटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला से फोन झपटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

-महिला की आवाज पर मौक पर तैनात बीट कांस्टेबल ने स्थानीय नागरिकों की मदद से किया आरोपियों गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सदर बाजार थाना अन्तर्गत रानी झांसी रोड़ से एक महिला का फोन झपटकर भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से मौके से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से महिला का फोन बरामद कर लिया है।
डीसीपी नाॅर्थ अंटो अलफोंस ने बताया कि एक महिला रानी झांसी रोड़ पर कुछ सामान खरीदने आई थी तभी उसका फोन दो युवक छीनकर भागने लगे लेकिन जैसे ही महिला ने शोर मचाया तो पास ही गश्त कर रहे सिपाही गोपाल ने महिला की आवाज सुनी और मौके पर पंहुच कर आरोपियों का पीछा किया। इसी दौरान स्थानीय नागरिको ने भी उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर उन्हे पकड़ लिया। सिपाही ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों को दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से महिला का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ आकाश पुत्र विनोद निवासी बाग रावजी किशन गंज दिल्ली व उमेश कुमार पुत्र किशोर निवासी बाग रावजी किशन गंज दिल्ली के रूप में की है। दोनो आरोपी पहले भी चोरी व स्नेचिंग के मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox