
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला में दिल्ली पुलिस ने डर को कहो ना मुहिम के तहत 5 साल से 16 साल की बच्चियों को सशक्त बनाने का बिड़ा उठाया है ताकि बच्चिया अपनी सुरक्षा को लेकर सशक्त बने और डर को ना कह सके। द्वारका में डीसीपी संतोष कुमार मीणा सशक्ति कार्यक्रम पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए हैं। दिल्ली पुलिस की जूडो-कराटे में पारंगत प्रशिक्षित महिला अधिकारी बच्चियों को न केवल सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दे रही है बल्कि बच्चियों को डर के प्रति निडर भी बना रही है। इसके साथ-साथ पुलिस बच्चियों को दिल्ली पुलिस के महिला सुरक्षा से जुड़े सभी ऐप की भी जानकारी दे रही है।

इस संबंध मं डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने 5 साल से 16 साल की बच्चियों को आत्मरक्षा में सशक्त बनाने के लिए सशक्ति अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत द्वारका जिले में अभी तक हमारे प्रशिक्षित महिला अधिकारियो ंने विभिन्न स्कूलो, कालोनियों व गांवों में सेल्फ डिफेंस कैंप लगाकर अभी तक करीब 8 हजार बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखायें हैं। जुडो-कराटे के माध्यम से डबल पंच,ट्रिपल पंच, फिंगर अटैक, टेंपल अटैक, पाल्म थरस्ट अटैक, कोहनी अटैक, कई और तरह के पंच, मिरर व ट्यूब लाईट ब्रेकिंग के गुर सिखाये जा रहे हैं। जिले में जो बच्चियों सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण ले चुकी है, उन्होने अपना फीडबैक देते हुए कहा है कि वह अब अपने अंदर विश्वास का अनुभव कर रही है। इतना ही नहीे अब काफी जगह से सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण को लेकर बच्चियों के फोन काॅल आ रहे है। शनिवार को जेजे कालोनी बिंदापुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत करीब 60 बच्चियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डाबड़ी एसीपी अनिल डूरेजा ने बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी