नजफगढ़ में जन्मदिन की पार्टी में हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, आरोपी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में जन्मदिन की पार्टी में हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, आरोपी को किया गिरफ्तार

-डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई थी अनुज शर्मा की हत्या -आरोपी नवीन को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-नजफगढ़ के अजयपार्क में स्थित अध्यक्ष फार्म में जन्म दिन की पार्टी के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या का मामला द्वारका स्पेशल स्टाफ ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ मंे जन्मदिन की पार्टी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी नवीन कुमार पुत्र लेट लाल सिंह निवासी बी-ब्लाॅक बाबा हरिदास नगर झाड़ौदा कलां को पकड़ लिया हे। एसीपी विजय कुमार यादव ने इस मामले में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज नवीन कुमार के नेत्त्व में एसआई हरिसिंह, बिजेन्द्र, एएसआई जयवीर, हवलदार संदीप, प्रवीण, सिपाही रवि व जगदीश की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के आदेश दिये। टीम ने टेक्नीकल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज व खबरियों की मदद से आरोपी नवीन को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि डीजे पर गाने को लेकर मृतक से उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी जिसकारण उसने पिस्तोल निकाल ली और गोली चला दी। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से 9 खोल गोलियों के बरामद किये थे। लेकिन सुत्रो की माने तो गोली ज्यादा ही चली थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की सारी कड़ियां जोड़ सकें। पुलिस ने आरोपी से एम .32 बोर की पिस्टल बरामद की है। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox