जलगांव में पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत आई सामने, हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाकर करवाया डांस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जलगांव में पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत आई सामने, हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े उतरवाकर करवाया डांस

-लड़कियों का अरोप पुलिस ने वीडियों भी बनाया, विधानसभा में गुंजा मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पुलिस ने पहले हॉस्टल में घुसकर कथित रूप से लड़कियों के कपड़े उतरवाए और फिर उन सभी से डांस करवाया। वहीं लड़कियों के अनुसार पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने इस शर्मनाक मामले को विधानसभा में भी उठाया और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना पर बवाल होने के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और इसकी जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसकर्मियों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया। मंत्री के यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है? भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना की वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox