नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिले के तहत छावला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक इलेक्ट्रिक मोटर और बिल्डिंग से चुराए गए हार्डवेयर का सामान जप्त किया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सिपाही प्रवीण 19 जनवरी को जब शुभम वाटिका रोड के नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि एक आदमी बिल्डिंग से कूद कर भाग रहा है और उसके हाथ में एक सफेद बैग है। सिपाही ने आरोपी का पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और थाने में फोन कर दिया जिसके बाद एसएचओ ज्ञानेंद्र राणा ने हवलदार प्रवीण को मामले की जांच के लिए भेजा। हवलदार प्रवीण ने मामले की जांच में पाया कि उसका एक साथी और भी है जो उसके साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता है उसी के यहां उक्त आरोपी चुराया का सामान रखता है। दूसरे आरोपी को भी नजफगढ़ के छावला स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनीष और काले पुत्र जिले सिंह निवासी दीनपुर एक्सटेंशन दीनपुर नई दिल्ली और धर्मेंद्र उर्फ आला पुत्र ढाल सिंह निवासी वागबोंड के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से एक इलेक्ट्रिक मोटर और बिल्डिंग से चुराया गया हार्डवेयर का सामान काफी मात्रा में बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में छावला थाने के ही दो चोरी के मामले हल हुए हैं।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ