बंगालः सुवेंदु के गढ़ नंदीग्राम से ममता लड़ेगी विधानसभा चुनाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बंगालः सुवेंदु के गढ़ नंदीग्राम से ममता लड़ेगी विधानसभा चुनाव

बंगालः सुवेंदु के गढ़ नंदीग्राम से ममता लड़ेगी विधानसभा चुनाव - कहा-बंगाल में बनेगी टीएमसी की सरकार
बंगालः सुवेंदु के गढ़ नंदीग्राम से ममता लड़ेगी विधानसभा चुनाव - कहा-बंगाल में बनेगी टीएमसी की सरकार

बंगालः सुवेंदु के गढ़ नंदीग्राम से ममता लड़ेगी विधानसभा चुनाव - कहा-बंगाल में बनेगी टीएमसी की सरकार


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पश्चिमी बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए है।
                       मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हुंकार भरते हुए कहा, मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी। संभव हुआ, तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। ममता ने कहा, मुझे वो दिन याद हैं, श्इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।श्श्  सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। रैली में टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाइयों को नहीं बुलाया गया था।

                      ममता बनर्जी और सुवेंदु दोनों एक दूसरे के गढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ममता जहां नंदीग्राम में रैली कर रही हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी दक्षिण बंगाल में रोड शो करेंगे। ममता को बंगाल की सत्ता दिलाने में नंदीग्राम की अहम भूमिका रही है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में ही लेफ्ट सरकार के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना दिया था, लेकिन नंदीग्राम के हीरो के रूप में सुवेंदु अधिकारी को प्रोजेक्ट किया जाता है, जो कभी ममता के करीबी हुआ करते थे। इससे पहले, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में रैली की थी। इस दौरान उनके रोड शो पर हमला हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले में उसके 15 कार्यकर्ता घायल हुए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox