नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत सदरबाजार थाना पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा है। जिनसे लूट के 5 हजार रूपये भी बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 1 जनवरी को रोहित कुमार निवासी जुलाहा बस्ती सदर बाजार ने शिकायत दी थी कि रात को जब वह काम खत्म कर अपने घर जा रहा था तो जुलाहा बस्ती के पास दो अज्ञात युवक आये और एक ने उसे पीछे पकड़ लिया और दूसरे ने उसके 8100 रूपये, मोबाइल फोन व कागजात लेकर दोनो फरार हो गये। एसएचओ सदर बाजार राजेश कुमार व एसीपी नीरज कुमार ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई ललित कुमार, एएसआई चंदरशेखर, सिपाही संजय व अरूण की टीम बनाई। टीम ने काम करते हुए आरोपियेां की पहचान की और जुलाहा बस्ती से दोनो आरोपी राहुल उर्फ भैया पुत्र शिव कुमार निवासी जुलाहा बस्ती सदर बाजार व राहुल पुत्र ब्रिजमोहन निवासी जुलाहा बस्ती को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम में से 5 हजार रूपये व मोबाइल फोन बरामद कर लिये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!