
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅथ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बिग बैस क्रिकेट लीग के नाम से रोशनारा रोड़ पर सट्टेबाजी का रैकेट चलाने वाले दो बुकियों को गिरफ्तार कर सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाईल फोन, एक एलइडी टीवी व दो डायरी बरामद की है। आरोपी अभी तक पांच लाख सट्टा लगा चुके है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 28 दिसंबर को हवलदार प्रवीण सेनी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि रोशनारा रोड़ पर एक बुकी का आफिस चल रहा है। स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज सुनील कुमार व एसीपी जयपाल सिंह ने एसआई विनीत कुमार, हवलदार प्रवीण सैनी, अर्जुन, संजीव कुमार व सिपाही सतबीर को इस मामले में कार्यवाही करने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने इस मामले में पहले जानकारी जुटाई जिसमें पता चला कि उक्त गिरोह क्रिकेट लीग पर सट्टा लगाता है और पर्थ स्करोचर व एडीलेड स्ट्राइकर के नाम पर बैट लगा रहे है। पुलिस ने छापामारी कर मौके से दो आरोपियों सुरज शर्मा उर्फ लाडी पुत्र तिलक राज शर्मा निवासी प्रताप नगर, अंधा मुगल दिल्ली व राजेश कुमार पुत्र कान्ती प्रकाश निवासी आर्य पुरा, मलका गंज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों 3 मोबाईल फोन व एक एलइडी टीवी व दो डायरी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 5 लाखं का सट्टा खिलाने की बात स्वीकारी है। पुलिस को डायरी से 44 इंटरी भी मिली हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और भी जानकारी मिल सके।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत