नोएडा पुलिस ने चलाया स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले 53 बाइकर्स का किया चालान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा पुलिस ने चलाया स्टंट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले 53 बाइकर्स का किया चालान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोएडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यमुना एक्सप्रेसवे पर आतंक का पर्याय बन चुके स्टंट बाईकर्स के खिलाफ नोएडा पुलिस ने अभियान चलाते हुए करीब 53 बाईकर्स का चालान काटा है। और उन्हे दौबार एक्सप्रेस वे पर स्टंट ना करने की चेतावनी भी दी है। यमुना एक्सप्रेसव पर जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर तक प्रत्येक सप्ताहांत पर दिल्ली-एनसीआर पर बाइकर्स द्वारा स्टंट दिखाने के चलते अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और कई बार तो ये बाईकर्स भीषण दुर्घटना का भी कारण बन चुके है। जिसे देखते पुलिस ने इनके खिलाफ कार्यवाही की है। 
मीडिया में छपी खबर का संज्ञान लेकर रविवार सुबह नॉलेज पार्क व जेवर थाना पुलिस पहले ने से ही इन बाइकर्स को रोकने का इंतजाम कर दिया। दोनों थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 53 बाइकर्स का चालान किया। चालान से 1.60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ठंड और कोहरे के बीच 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इसके बाद भी दिल्ली और एनसीआर के बाइकर्स प्रत्येक सप्ताहांत पर यमुना एक्सप्रेसवे का रुख करते थे। बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर तीव्र गति से बाइक दौड़ाते थे। जेवर तक तेज रफ्तार के साथ जमकर स्टंटबाजी भी करते थे। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती थी। इस मसले पर अमर उजाला की तरफ से कई बार खबरें प्रकाशित की गईं। पुलिस ने खबरों का संज्ञान लेकर रविवार ऐसे बाइकर्स का चालान किया। नॉलेज पार्क थाने में 41 व जेवर थाने में 12 बाइकर्स के चालान किए गए। पुलिस के मुताबिक, 53 बाइकर्स के लगभग 1.60 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 9500 रुपये का सबसे अधिक का चालान किया गया।

गलत दिशा में चलाते हैं बाइक
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्रबंधन के अनुसार, सप्ताहांत पर बाइकर्स जीरो प्वाइंट से जेवर तक रेस करने के बाद ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ 36 किलोमीटर की दूरी पर बने ढाबों पर नाश्ता करने के लिए रुकते थे। इसके बाद कुछ ही बाइकर्स सबौता कट पर उतरने के बाद टोल जमाकर जेवर की ओर से दिल्ली जाते थे। 
वहीं, ज्यादातर बाइकर्स ढाबों से 30 किमी दूर बने कट तक गलत दिशा बाइकों को दौड़ाते थे या फिर ग्रीन ब्लेट से बाइकों को दूसरी साइड में कूदाकर दिल्ली जाते थे। ऐसा वो टोल बचाने के लिए करते थे।

आगे भी चलता रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों की मानें तो यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों से बचाव के लिए 15 दिसंबर से वाहनों की गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक इससे अधिक रफ्तार से वाहन चलाएगा या फिर स्टंटबाजी करता है तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox