नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के चलते खुद जिंदगी की जंग हारने के बाद भी 41 वर्षीय महिला रफत परवीन मौत के बाद भी 4 लोगों को जिंदगी दे गई। मृतक महिला के परिवार ने परवीन की इच्छा के अनुरूप उसके अंग जरूरतमंदों को दान कर दिये।
गौरतलब है कि 41 वर्षीय महिला रफत परवीन को पिछले हफ्ते ब्रेन हेमरेज के चलते वैशाली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों की एक पूरी टीम ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन वे महिला को नहीं बचा सके और उसे ब्रेन डेड मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के मस्तिष्क में रक्त के थक्के के कारण बचाया नहीं जा सका। इसके बाद, मृत महिला के परिवार की सहमति के बाद, रफत परवीन के दिल, किडनी और लिवर को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया जिसने चार मरीजों को नया जीवन दिया।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन