चेयरमैन वीरेंद्र यादव अपने सैकडों समर्थकों के साथ लुहारी पहुँचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चेयरमैन वीरेंद्र यादव अपने सैकडों समर्थकों के साथ लुहारी पहुँचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड द्वारा आयोजित किसान चैपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम में गुरुग्राम किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ लुहारी पहुँचे। जिसमें सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री का किसानों से सीधा संवाद टीवी पर देखा व सुना।
इस अवसर पर विरेन्द्र यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जो किसान दिल्ली बोर्डर पर धरने पर बैठे है वह किसान पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रायोजित धरना है। किसानों की मुख्य मांग एम एस पी और मंडी से बाहर खरीद पर भी टैक्स लगे जिसे सरकार लिखित में देने को तैयार है परन्तु अब किसान देश द्रोही केस मे बन्द मुल्जिमों को छोडने और धारा 370 को खत्म करने की मांग करने लगे हैं। धरने पर पिज्जा ओर मसाज सेंटर्स खुले हुए है। किसान कभी मसाज नहीं कराता, पिज्जा नहीं खाता दालरोटी खाने वाला है । आज माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बटन दबाकर 9 हजार करोड़ किसानों के खाते में सीधा 20 हजार करोड़ रुपये भेज दिया है। जबकि कांग्रेस के राज में किसानों को फुटी कोड़ी भी नहीं मिलती थी। हरियाणा में मनोहरलाल सरकार ओर केन्द्र में मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है। देश का प्रधानमंत्री कभी किसानों का अहीत नहीं होने देगा और सभी किसान संघठनों को भी देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास करना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox