नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लगातार 10वें दिन दिल्ली के तीनों मेयर और 30 पार्षद कड़कड़ाती ठंड के बावजूद धरने पर डटे हैं। तमाम परेशानियों के बीच दृढ़ संकल्प के साथ मेयर धरने पर बैठे हैं। निगम कर्मचारियों के हित में इनकी लड़ाई चल रही है। इनका कहना है कि निगम कर्मचारी यदि हड़ताल पर गए तो इसकी जिम्मेदार दिल्ली सरकार होगी।
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। हर बढ़ते दिन के साथ दिल्ली में तापमान का पारा गिरता जा रहा है। रात में तो पारा 10 डिग्री से भी नीचे तक चला जाता है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर आज लगातार 10वें दिन भी दिल्ली के तीनों मेयर और भाजपा के 30 पार्षदों का धरना 13000 करोड़ रुपए के फंड की मांग और मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर जस का तस बरकरार है। नॉर्थ एमसीडी के मेयर जयप्रकाश ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम लोग निगम कर्मचारियों और दिल्ली वासियों के हक के लिए बैठे हैं और हम उसे लेकर ही जाएंगे।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा