केंद्रीय मंत्रियों से मिले डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला, कहा- जल्द निकलेगा समाधान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय मंत्रियों से मिले डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला, कहा- जल्द निकलेगा समाधान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने शनिवार को दिल्ली में तीन वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और किसानों के मसले पर जल्द सहमति बनाने की अपील की। दुष्यंत चैटाला ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और सभी से गतिरोध जल्द खत्म करवाने की अपील की। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह सिर्फ किसानों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से औपचारिक बैठक थी लेकिन फिर भी हरियाणा की राजनीति गर्माई हुई है और राजनीतिक क्षेत्रों में लोग अपने हिसाब से इस मुलाकात के मायने निकाल रहे है।


राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के विषय को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने कहा कि उन्हें अगले 24 से 48 घंटों में गतिरोध खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सहमति बनाने के पक्षधर हैं और इसीलिए अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ विषयों पर दोनों पक्ष एकमत हुए तभी एक के बाद एक करके छह दौर की बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को भेजे गए 24 पेज के प्रस्ताव में न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने पर सहमति जताई गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।
दुष्यंत चैटाला ने फिर कहा कि वे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे डिप्टी सीएम के पद पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर रहे हैं और अगर एमएसपी व्यवस्था पर कोई आंच आई तो पद पर नहीं रहेंगे। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में अधिकतम फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है और इस वर्ष भी अधिकतम किसानों को इसका लाभ मिला है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में किसानों से बातचीत को प्राथमिकता के आधार पर करने और सकारात्मक हल निकालने की वकालत की है। दो सप्ताह से चल रहे गतिरोध पर दुष्यंत चैटाला की ये पहल काफी महत्वपूर्ण है और इससे दोनों पक्षों को समाधान की उम्मीद बंधी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox