नूरपुर झाड़सा में नगर निगम गुरूग्राम की बेशकीमती जमीन को कराया कब्जा मुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नूरपुर झाड़सा में नगर निगम गुरूग्राम की बेशकीमती जमीन को कराया कब्जा मुक्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम अपनी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने और अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई करने के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। इसके तहत नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
इसी कड़ी में वीरवार को सहायक अभियंता राजीव यादव के नेतृत्व में जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समैंट टीम ने एक ओर जहां गांव नूरपुर झाड़सा में नगर निगम गुरूग्राम की बेशकीमती जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया, वहीं दूसरी ओर गांव बादशाहपुर में अनाधिकृत रूप से बन रहे 13 भवनों को भी सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जूनियर इंजीनियर रोहित हुड्डा सहित 50 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


सहायक अभियंता राजीव यादव के नेतृत्व में वीरवार को जोन-4 क्षेत्र की इनफोर्समैंट टीम गांव नूरपुर झाड़सा पहुंची। यहां पर नगर निगम गुरूग्राम की लगभग 1100 एकड़ बेशकीमती भूमि पर 10 व्यक्तियों द्वारा मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से सभी अवैध मकानों को धराशायी करके जमीन को कब्जा मुक्त करवाने में सफलता हासिल की। इसके बाद टीम ने गांव बादशाहपुर में पहुंचकर अनाधिकृत रूप से बन रहे 13 निर्माणों को सील किया। ये निर्माण नगर निगम गुरूग्राम से स्वीकृति प्राप्त किए बगैर किए गए थे। हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते कार्रवाई पूरी की गई।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अनाधिकृत निर्माण और निगम जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए जोनवाईज अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है। निगमायुक्त द्वारा सहायक अभियंताओं को टीम के नेतृत्व तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भी जिम्मेदारी सौंपी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox