एक करोड़ की फिरौती के लिए हुआ किसान के बेटे का अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक करोड़ की फिरौती के लिए हुआ किसान के बेटे का अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नोएडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जेवर कस्बे से चार दिन पहले गायब हुए किसान के बेटे को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने फिरौती के लिए युवक का अपहरण किया था। किसान को हाल ही में 9 करोड़ रुपये जमीन का मुआवजा मिला है जिसके चलते अपहरणकर्ताओं ने किसान से 1.10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि 6 दिसंबर को कस्बे में रहने वाले ओमवीर सिंह ने जेवर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा मनुदेव उर्फ मनु 5 दिसंबर को घर से बाइक लेकर खेत पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा जबकि उसकी बाइक खेत पर पड़ी मिली। पिता की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद 7 दिसंबर को ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 1.10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। रकम नहीं देने पर उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश शुरू की।
पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद बुधवार को किसान के बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी और पीड़ित का मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगेन्द्र सिंह उर्फ जोगन जाट निवासी कानीगढ़ी थाना जेवर, बलवीर सिंह राजपूत निवासी लोसगानी थाना सोहना जिला गुरुग्राम (हरियाणा) और सुधीर जाट निवासी भनकपुर थाना सेक्टर-55 जिला फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
किसान के बेटे के अपहरण की साजिश कस्बे के कानीगढ़ी गांव के रहने वाले जोगिंदर ने रची थी। आरोपी जोगिंदर पीड़ित के पिता ओमवीर के खेत बटाई पर लेकर खेती करता था। इसके चलते उसे पीड़ित के परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपी को मुआवजे के बारे में भी पता था। मुआवजे की मोटी रकम मिलने के चलते ही उसने किसान के इकलौते बेटे के अपहरण की साजिश रची। आरोपी ने घटना में शामिल होने के लिए हरियाणा के सुधीर और बलवीर सिंह संपर्क किया। आरोपी जोगिंदर ने फरीदाबाद निवासी सुधीर जाट के खेत भी खेती करने के लिए बटाई पर ले रखे हैं। आरोपी किसान के बेटे का अपहरण कर हरियाणा के एक गांव के जंगल में ले गए। खेत में बनी झोपड़ी में युवक को बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल लेकर उसके परिजनों को फोन कर फिरौती की मांग की। फिरौती नहीं देने पर उनके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
किसान परिवार टप्पल रोड जेवर में रहता है। परिवार के एक सदस्य ओमवीर सिंह की जमीन जेवर बांगर में है। यह जमीन जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाई जा रही टाउनशिप में अधिग्रहीत की गई है। विगत माह ओमवीर सिंह के पिता को करीब नौ करोड़ मुआवजा मिला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox