सब्जीमंडी थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सब्जीमंडी थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला पुलिस के तहत सब्जी मंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ते हुए 40 कार्टन अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के बजाज मैक्सीमा टेंपो को भी जब्त कर लिया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 29 नवंबर को जब एएसआई सुरेन्द्र, सिपाही धर्मेन्द्र व श्रीकांत तीसहजारी राजेन्द्रा कालोनी मेकं गश्त कर रहे थे तो तभी मिठाई वाले चैक की तरफ से एक टैंपों बड़ी तेजी से आया और उसने पुलिस को देखकर एकदम से अपना टैंपों राजेन्द्रा मार्केट मद्रासी कालोनी की तरफ घूमा दिया। पुलिस को उसकी संदिग्ध गतिविधि पर कुछ शक हुआ तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर टेंपों में 40 पेटी अवैध शराब के बरामद हुए जिसकी सूचना टीम ने थाना प्रभारी व एसीपी को दी। टीम ने आरोपी सोनू पुत्र कृपाल सिंह निवासी जीरो पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के टेंपो को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह टेंपो किश्तों में ले रखा है। लेकिन पिछले कुछ दिन से किसान आंदोलन की वजह से उसके पास कोई काम नही था तो उसने एक व्यक्ति के कहने पर शराब लाने का काम लिया था ताकि टेंपों की किश्त का इंतजाम कर सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले कोई मामला दर्ज नही है। फिर भी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox