नेहरू युवा केंद्र ने नजफगढ़ में दिलाई संविधान की शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरू युवा केंद्र ने नजफगढ़ में दिलाई संविधान की शपथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र दक्षिण-पश्चिम ने अपने जिला कार्यालय नजफगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर युवाओं को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की जिला सलाहकार समिति के सदस्य व पत्रकार शिव कुमार यादव व एनवाईके के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने संयुक्त रूप से युवाओं को संवैधानिक मुल्यों व मौलिक सिद्धांतों की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 2019 को सरकार ने संविधान की उद्देशिका जारी की थी ताकि आम जन संविधान के बारीकियां जान सके और अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी भी प्राप्त कर सके। उन्होने कहा कि संविधान की उद्देशिका शपथ दिलाने का उद्देश्य जन-जन तक संविधान की जानकारी पंहुचाना है। खासकर आम आदमी को उनके मूल सिद्धांतों की जानकारी भी देना है। इस अवसर पर श्री यादव ने कार्यालय में युवाओं को सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय के अन्तर्गत संविधान की उद्देशिका की शपथ सभी को दिलाई। जिसमें
हम, भारत के लोग,
भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य, बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों कोः
सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता, सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी को एतद्दवारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। मैने उद्देशिका पढ़ी है और मैं उसका अनुपालन करूंगा।
इस शपथ कार्यक्रम में माता मूर्तिदेवी महिला मंडल अध्यक्षा भावनाशर्मा, एनवाईवी शबनम, चंचल व धनपत के साथ-साथ अनिल कुमार व रेखा ने भी शपथ ली और उद्देशिका वाल पर अपने हस्ताक्षर भी किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox