बेटे संग खेतों में सैफ अली खान ने बहाया पसीना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटे संग खेतों में सैफ अली खान ने बहाया पसीना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस से फैली बीमारी ने एक काम तो ये भी अच्छा किया है कि लोगों को शहरों से दूर साफ हवा, साफ पानी और साफ धरती का फायदा समझ आने लगा है। मुंबई के तमाम सितारों ने अब शहर से दूर अपने फार्म हाउस पर ही दिन बिताने शुरू कर दिए हैं।
शहर वह सिर्फ बहुत जरूरी होने पर या फिल्मों के प्रोडक्शन का काम होने पर ही आते हैं। शुरुआत सलमान खान ने की थी, इसे आगे सैफ अली खान ने बढ़ाया है। सैफ अली खान पटौदी के नवाब हैं। चारों तरफ नौकरों चाकरों की कतार लगी रहती है। लेकिन, अपने बेटे को लेकर घूमने निकलना हो तो फिर उनके और तैमूर के बीच दूसरा कोई नहीं आता।
कभी कंधे पर तैमूर को बिठाए तो कभी साथ साथ में अंगुली पकड़ते टहलते सैफ अक्सर मुंबई में कैमरे में कैद होते रहे हैं। लेकिन, तैमूर को लेकर खेतों में मस्ती करते सैफ अली खान की पहली तस्वीरें अब सामने आई हैं। ये तस्वीरें पटौदी हाउस की हैं, जहां सैफ अली खान इन दिनों तैमूर के साथ मौजूद हैं। दोनों ने खेतों पर मिट्टी की बनी नाली के आसपास काम किया और इस दौरान सैफ ने तैमूर को खेती की कुछ मूलभूत जानकारियां भी दीं। फोटो में तैमूर काफी प्रसन्नचित दिख रहे हैं और पंपिंग सेट से आते पानी की नाली से मिट्टी हटाते भी दिखे। खेतों में काम करते समय हालांकि दोनों का पहनावा थोड़ा अजीब है। इसे देखकर ये भी समझ आता है कि ये दोनों यहां खेतों में वाकई खेती का काम करने नहीं बल्कि सिर्फ मस्ती करने पहुंचे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox